छपारा – विकासखंड छपारा क्षेत्र के अनुपात में व्यापक और बड़ा है थाना क्षेत्र छपारा के लगभग 1200 से अधिक प्रकरण लखनादौन न्यायालय में विचाराधीन हैं जहां न्यायालय कार्यवाही हेतु लखनादौन तक का सफर करना पड़ता था उसके साथ ही समय और धन का खर्च का बोझ भी पक्षकारों को भारी पड़ता था। छपारा विकासखंड के सभी पक्षकारों हितग्राहियों को लाखनादोन का सफर काफी महंगा पड़ता था। कभी साधन का अभाव तो कभी धन का अभाव तो कभी समय का अभाव इन सब परेशानियों को देखते हुए अधिवक्ता संग छपारा। द्वारा कई वर्षों से छपारा में सिविल कोर्ट खोले जाने की मांग की जा रही थी। उसी के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रजनीश सिंह सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते सभी जागरूक गणमान्य नागरिकों ने छपारा मे सिविल कोर्ट खोले जाने के लिए हर संभव प्रयास में सहयोग किया है। जिसके परिणाम स्वरूप आज छपारा मे सिविल कोर्ट खोले जाने का दर्जा प्राप्त हो गया जो निश्चित तौर पर छपारा क्षेत्र के रहवासियों के लिए हर्ष का विषय है।
आठ वर्ष पूर्व से चल रही थी मांग –
अधिवक्ता संघ छपारा द्वारा छपारा क्षेत्र मुख्यालय में सिविल न्यायालय की स्थापना हेतु वर्ष 2016 से सतत प्रयास किया जा रहा था जिसके परिणाम स्वरूप छपारा में सिविल कोर्ट स्थापित करने हेतु माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।प्रधान जिला न्यायाधीश सिवनी द्वारा छपारा कोर्ट परिसर का किया गया निरीक्षण सिविल लिंक कोर्ट खोले जाने के लिए स्थल निरीक्षण के साथ आवश्यक व्यवस्था सुचारू रूप से संधारित किए जाने हेतु प्रधान जिला न्यायधीश श्री एस. सी. राय न्यायालय रजिस्ट्रार न्यायाधीश बिक्रम सिंह डावर, लिंक कोर्ट छपारा में पदस्थ किए गए न्यायाधीश श्री केशव कुमार गुप्ता दौरा अपने अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के साथ आज बुधवार को छपारा कोर्ट परिसर मे उपस्थित हुए और ग्रीष्मकालीन समर वेकेशन के पश्चात् सिविल कोर्ट प्रारंभ करने के लिए शीघ्र अति शीघ्र सभी व्यवस्था को सुचारू करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।





