सिवनी में खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का सुनहरा अवसर…

हॉकी फीडर सेंटर एवं खेलो इंडिया लघु हॉकी प्रशिक्षण केंद्र: ...

Published on-


हॉकी फीडर सेंटर एवं खेलो इंडिया लघु हॉकी प्रशिक्षण केंद्र: सिवनी में खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का सुनहरा अवसर


सिवनी:- संचालनालय खेल और युवा कल्याण के निर्देशानुसार, हॉकी फीडर सेंटर और खेलो इंडिया लघु हॉकी प्रशिक्षण केंद्र सिवनी के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया 19 दिसंबर 2024 को प्रातः 8:00 बजे मेजर ध्यानचंद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम, सिवनी में होगी।
यह आयोजन माननीय कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन और पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता के कुशल मार्गदर्शन तथा जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे के नेतृत्व में किया जा रहा है।

चयन प्रक्रिया और लाभ

चयन प्रक्रिया में 8 से 18 वर्ष आयु के बालक और बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। चयनित खिलाड़ियों को खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण, खेल किट, और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

पंजीकरण प्रक्रिया

इच्छुक खिलाड़ी अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, और आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ खेल विभाग द्वारा निर्धारित आवेदन पत्र भरकर 18 दिसंबर 2024 को शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक जिला खेल और युवा कल्याण कार्यालय, सिवनी में जमा कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद ही खिलाड़ी चयन ट्रायल में भाग ले सकेंगे।

प्रचार-प्रसार और अपील

चयन प्रक्रिया को सफल और व्यापक बनाने के लिए जिले के विकासखंड युवा समन्वयक, जिला खेल प्रशिक्षकों द्वारा सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, कोचिंग केंद्रों, क्लबों, और खेल मैदानों में संपर्क किया जा रहा है। यह प्रचार अभियान 19 दिसंबर तक जारी रहेगा।

जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक महोदय ने खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और हॉकी में अपने करियर की दिशा तय करें।

किसी अन्य जानकारी के लिए खिलाड़ी या प्रशिक्षक कार्यालयीन समय पर जिला कार्यालय खेल और युवा कल्याण विभाग, मेजर ध्यानचंद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम सिवनी या दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करकर भी संपर्क कर सकते हैं 8602735355, 9516934645, 9424357226, 9479505030

आपके लिए खास

Leave a Comment