किसानों का इंतजार खत्म ! MP kisan no ka intezar khatm

MP में किसानों के लिए अच्छी खबर: प्रदेश के 44 ...

Published on-

MP में किसानों के लिए अच्छी खबर: प्रदेश के 44 लाख से अधिक किसानों को हफ्तेभर में मिलेगा 1450 करोड़ का बीमा क्लेम
मध्यप्रदेश के 44 लाख किसानों को रबी और खरीफ की फसलों के लिए 1450 करोड़ रुपए का बीमा क्लेम मिलेगा। केंद्र सरकार ने हिस्सेदारी जारी की, कंपनियों ने पेमेंट की तैयारी शुरू की।

मप्र के 44 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगी बीमा क्लेम
दो रबी,एक खरीफ सीजन के बीमा राशि को होगा पेमेंट
केंद्र सरकार ने अपने अंश की राशि जारी की
MP Kisan Fasal Bima: मध्यप्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मानसूनी राहत के बाद अब किसानों को बीमा क्लेम की बड़ी राशि मिलने वाली है। किसानों को हफ्तेभर में 1450 करोडे़ रुपए का बीमा क्लेम पेमेंट होने वाला है। यह रबी की दो फसल और खरीफ की एक फसल का बीमा क्लेम होगा। इससे 44 लाख से अधिक किसानों को बीमा क्लेम राशि का भुगतान होगा।
जानकारी के मुताबिक रबी सीजन 2023-24, खरीफ 2024 और रबी फसल 2023-24 से जुड़ा है। जिसमें किसानों का बीमा क्लेम की राशि मिलना है। किसानों के इस क्लेम की राशि लम्बे समय से लटकी थी, क्योंकि केंद्र सरकार ने बीमा क्लेम की अपनी हिस्सेदारी जारी नहीं की थी। हालांकि राज्य सरकार के कई बार पत्राचार ओर किसानों की मांग के बाद अब रास्ता क्लियर हुआ है। सूत्र बताते हैं अब केंद्र सरकार ने रबी 2023-24, रबी 2024-25 और खरीफ 2024 के लिए अपना अंश जारी कर दिया है। इसके बाद बीमा कंपनियों ने क्लेम की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर करने की पूरी तैयारी कर ली है।

रबी के दो सीजन के 19 लाख किसानों को मिलेंगे 355 करोड़
रबी 2023-24 और 2024-25 के 19 लाख किसानों को कुल 355 करोड़ रुपए का बीमा क्लेम मिलना है। रबी 2023-24 में प्रदेश के 20 लाख 27 हजार 135 किसानों ने फसल बीमा कराया था। इसमें कुल 947.79 करोड़ रुपए का प्रीमियम जमा हुआ था। इसमें किसानों द्वारा 258.57 करोड़ रुपए खुद जमा किए, बाकी प्रीमियम केंद्र और राज्य सरकार ने दिया। इस सीजन में अब तक सिर्फ 3129 किसानों को 5.78 करोड़ रुपए की क्लेम राशि मिली थी। अब 10 लाख किसानों को 190 करोड़ रुपए से अधिक का क्लेम मिलना है। इसी तरह रबी 2024-25 में 20 लाख 46 हजार 808 किसानों ने फसल बीमा कराया था। अब 9 लाख किसानों को 165 करोड़ रुपए से अधिक का बीमा क्लेम मिलेगा।

बीमा के मुकाबले सिर्फ 2.68 फीसदी राशि का ही भुगतान
किसानों ने तीनों सीजन में करीब 54 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का फसल बीमा कराया था। इसके मुकाबले उन्हें अब सिर्फ 1450 करोड़ रुपए का क्लेम मिलने वाला है यानी कुल बीमा राशि के सिर्फ 2.68 फीसदी का ही पेमेंट होगा। रबी 2023-24 में किसानों ने 17,238 करोड़ रुपए का फसल बीमा कराया था, लेकिन क्लेम के रूप में सिर्फ 190 करोड़ रुपए मिलेंगे। यह कुल बीमा राशि का महज 1.10 फीसदी है। खरीफ 2024 में बीमा का 6.30 फीसदी हिस्सा ही भुगतान के रूप में मिलने वाला है। रबी 2024-25 में 165 करोड़ रुपए का क्लेम दिया जा रहा है। यह बीमा राशि का सिर्फ 0.85 फीसदी है।

खरीफ 2024 में मिलेगा 1100 करोड़ का क्लेम
खरीफ 2024 के लिए किसानों ने 1792.53 करोड़ रुपए का बीमा प्रीमियम जमा किया था। इसमें से 395.50 करोड़ रुपए किसानों ने खुद जमा किए, बाकी प्रीमियम राज्य और केंद्र सरकार ने वहन किया। छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र के किसानों को खरीफ 2024 का क्लेम पहले ही मिल चुका था, लेकिन मध्यप्रदेश में मामला केंद्र की हिस्सेदारी नहीं मिलने से अटका हुआ था। अब 25 लाख से अधिक किसानों को 1100 करोड़ रुपए का पेमेंट होगा।

आपके लिए खास

Leave a Comment