नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष का विद्यार्थी परिषद एवं अधिवक्ता संघ ने किया जोरदार स्वागत…

सिवनी/लखनादौन:- हाल ही मे भाजपा मंडल अध्यक्षों के चुनाव संपन्न ...

Published on-

सिवनी/लखनादौन:- हाल ही मे भाजपा मंडल अध्यक्षों के चुनाव संपन्न हुए हैं जिसमें लखनादौन भाजपा मंडल अध्यक्ष के पद के लिए लगभग 11 भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी किस्मत आजमाइश की भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए जिला भाजपा मंडल सिवनी के द्वारा लखनादौन भाजपा मंडल के लिए सर्व सहमति से पूर्व युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, वर्तमान स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय जन भागीदारी कार्य समिति सदस्य, वर्तमान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच अजेंद्र गोल्हनी को भाजपा मंडल लखनादौन का मुख्य प्रतिनिधि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष की कमान सौपी गई, भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने के बाद आज विद्यार्थी परिषद लखनादौन के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय प्रांगण में गाजे-बाजे एवं पुष्पहारो के साथ नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष अजेंद्र गोल्हनी का जोरदार स्वागत किया, तदुपरांत विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं के साथ अजेंद्र गोल्हनी ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, इस कार्यक्रम उपरांत अधिवक्ता संघ लखनादौन ने भी नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष लखनादौन अजेंद्र गोल्हनी का पुष्पमाला भेट कर मुँह मीठा कराते हुए जोरदार स्वागत किया , मंडल अध्यक्ष बनने के बाद सें ही भाजपा समर्थको के द्वारा जगह जगह अपने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजेंद्र गोल्हनी का जोरदार स्वागत किया जा रहा है, स्वागत उपरांत अजेंद्र गोल्हानी के द्वारा सभी विद्यार्थी परिषद, भाजपा कार्यकर्त्ता एवं अधिवक्ता संघ लखनादौन का आभार व्यक्त किया।।

आपके लिए खास

Leave a Comment