मॉडल स्कूल लखनादौन में विज्ञान, स्वाद और कानून का अनूठा संगम

लखनादौन:- लखनादौन के मॉडल स्कूल प्रांगण में एक भव्य कार्यक्रम ...

Published on-

लखनादौन:- लखनादौन के मॉडल स्कूल प्रांगण में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच, पाक कला और विधिक साक्षरता का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विज्ञान प्रदर्शनी (Science Exhibition), फूड स्टॉल और विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ।

न्यायिक अधिकारियों ने किया मार्गदर्शन:- जिला एवं सत्र न्यायालय के निर्देशानुसार तथा माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा समिति ललित कुमार झा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों ने शिरकत की। मुख्य अतिथि के रूप में व्यवहार न्यायालय की न्यायाधीश सुश्री अपूर्वा ताम्रकार उपस्थित रहीं।

महत्वपूर्ण कानूनी विषयों पर दी जानकारी :- कार्यशाला के दौरान न्यायाधीश श्री ललित कुमार झा ने साइबर क्राइम: इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में होने वाली धोखाधड़ी से कैसे बचें। पॉक्सो एक्ट (POCSO Act): बच्चों के संरक्षण हेतु बनाए गए कड़े कानूनों की जानकारी दी, तथा पर्यावरण संरक्षण: प्रकृति को बचाने के लिए नागरिक जिम्मेदारी को समझाया सुश्री अपूर्वा ताम्रकार ने छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण: समाज में महिलाओं की भूमिका और उनकी सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधान के बारे में बताया ।

विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा:- एक ओर जहाँ विधिक पाठशाला में बच्चों ने कानून की बारीकियां सीखीं, वहीं दूसरी ओर साइंस एग्जीबिशन में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए विज्ञान के मॉडलों ने सभी का मन मोह लिया। फूड फेस्टिवल में विद्यार्थियों ने विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाकर अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया, जिसकी अतिथियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। प्राचार्य मोनिका रावत ने बताया कि “इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। विज्ञान उन्हें तर्क करना सिखाता है, तो विधिक जानकारी उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाती है।”

प्रतिभा को मिला सम्मान :- विद्यालय द्वारा साइंस मॉडल के लिए माध्यमिक स्तर पर प्रथम पुरस्कार आकाश मरावी को ,द्वितीय पुरस्कार अमन डेहरिया को ,तृतीय पुरस्कार कृष्णा यादव को तृतीय पुरस्कार हाई स्कूल स्तर पर प्रथम पुरस्कार मयंक राय को ,द्वितीय पुरस्कार ओम रजक को ,तृतीय पुरस्कार गायत्री ,अंजलि, शुभ लक्ष्मी को एवं उच्च स्तर पर प्रथम पुरस्कार आदया सोनी ,सौम्य सोनी द्वितीय पुरस्कार वैदेही सेन ,तृतीय पुरस्कार आकांशा जैन , दीक्षा राठौर ,ख़ुशी डेहरिया को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया पुरस्कार वितरण नगर अध्यक्ष मीना गोल्हानी , आशीष गोल्हानी शिल्पा श्रीवास्तव ,करुणा गोल्हानी ,विवेक श्रीवास्तव द्वारा किया गया ।

उपस्थिति:- कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा समिति से संजय उइके, पी.एल.वी.संतोष राय और नितेश सोनी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से ऍम.एस.डेहरिया,पी.ऍम श्री कन्या शाला से सीता मिश्रा मौजूद रहे।

Tags:

आपके लिए खास

Leave a Comment