सिवनी/धनौरा:- जनपद पंचायत धनौरा जिला सिवनी मध्यप्रदेश के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत साजपानी से कृषि रथ को रवाना किया गया, इसके पूर्व विकासखंड स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री का किसानों को उद्बोधन लाइव प्रसारण के माध्यम से कराया गया।
जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह भलावी ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर समस्त 47 पंचायतों में निर्धारित तिथि पर पहुंचने के लिए रवाना किया। साथ ही दिनांक 11/01/2026 को कार्यालय ग्राम पंचायत भवन साजपानी में कृषक कल्याण वर्ष 2026 शुभारंभ कार्यक्रम 11 जनवरी 2026 कृषि रथ का पूजन अर्चन किया गया इसके बाद कृषि से संबंधित कार्य पर चर्चा एवं कृषक संगोष्ठी किया गया।जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर एक कदम, स्वस्थ खेती, सुरक्षित भविष्य ,प्रकृति के साथ खेती ।
जिसमें ग्राम पंचायत सरपंच सुदामा / शिवराम धुर्वे, उपसरपंच पार्वती बाई वरकड़े/भंगीलाल वरकड़े,रीता/महेंद्र कुशराम पंच, रमानिया / आशाराम धुर्वे पंच,शिवकली विश्वकर्मा गनेशा विश्वकर्मा पंच एवं समस्त पंचगण, पेसा ग्रामसभा अध्यक्ष ठाकुर गुलाबसिंह मर्सकोले, भूपेंद्र राजपूत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत धनौरा,कृषि विभाग से मेश्राम कृषि विभाग सिवनी ,मनोज गोल्हानी प्राकृतिक कृषि विभाग धनौरा , कुमरे कृषि विभाग धनौरा ,आशीष इनवाती फील्ड ऑफिसर , पशुपालन स्वाति पुसाने BTM,सचिव शमशेर खान, सहायक सचिव मनेंद्र सिंह सिहोसे, पेसा ग्रामसभा मोबिलाइजर देवसिंह मर्सकोले,ठाकुर अनवर सिंह मर्सकोले,भोलाराम तेकाम , मुंशी लाल परते, संदीप कुमार हिवारे,सुखचैन मर्सकोले भानसिंह मर्सकोले एवं समस्त ग्रामवासियों कि उपस्थिति में कृषक संगोष्ठी सम्पन्न हुई ।
रिपोर्ट: नरेंद्र गोल्हानी (धनौरा/सिवनी)





