रिछारिया बाबा धाम में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं नौ कुंडिय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का हुआ आयोजन

रिछारिया बाबा धाम में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं ...

Published on-

रिछारिया बाबा धाम में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं नौ कुंडिय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का हुआ आयोजन

कथा व्यास पंडित दिनेश उपाध्याय महाराज जी के मुखारबिंद से कथा सुनने उमड़ा जन सैलाब

सिवनी/धनौरा:-
धनौरा रिछारिया बाबा धाम जिला सिवनी, मध्य प्रदेश में ‘श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ’ और ‘नौ कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ’ जैसे महान धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हो रहा है।

रिछारिया बाबा धाम अपनी प्राचीनता और आध्यात्मिक शक्ति के लिए विख्यात है। यहाँ भगवान विष्णु की अष्टभुजी प्रतिमा स्थापित है और यह स्थान लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र है।

कथा व्यास पंडित दिनेश उपाध्याय जी महाराज जी के मुखारबिंद से दिनांक 12 जनवरी से 19 जनवरी तक श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ: इसमें सात दिनों तक भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भागवत पुराण का वाचन कराया जाएगा।मान्यता है कि इसे सुनने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और मन को शांति मिलती है।

नौ कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ:- यह एक भव्य यज्ञ है जिसमें नौ हवन कुंडों में आहुतियां दी जाती हैं। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सुख, समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना के लिए किया जाता है।

रिपोर्ट :-नरेंद्र गोल्हानी (धनौरा/सिवनी)

Tags:

आपके लिए खास

Leave a Comment