सिवनी :- जनपद पंचायत धनौरा जिला सिवनी मध्यप्रदेश के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुर्गहाई से कृषि रथ को किया गया रवाना, इसके पूर्व विकासखंड स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री का किसानों को उद्बोधन लाइव प्रसारण के माध्यम से कराया गया।
कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर समस्त 47 पंचायतों में निर्धारित तिथि पर पहुंचने के लिए रवाना किया। साथ ही में कृषक कल्याण वर्ष 2026 शुभारंभ कार्यक्रम कृषि रथ का पूजन अर्चन किया गया इसके बाद कृषि से संबंधित कार्य पर चर्चा एवं कृषक संगोष्ठी किया गया । जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर एक कदम, स्वस्थ खेती, सुरक्षित भविष्य ,प्रकृति के साथ खेती
जिसमें कृषि विभाग के अधिकारी रश्मि राजनेगी, अंतराम धुर्वे,सोनू मर्सकोले, जनपद पंचायत धनौरा से पी सी ओ आनंद उईके,ग्राम पंचायत सरपंच रामा बाई उईके, ग्राम पटेल खेलन सिंह बोपचे,सचिव राज पंद्रे, रोजगार सहायक सुनील यादव, मोबेलाइजर होमलता उईके एवं ग्राम के जागरूक किसान गोविंद उईके, नोखेलाल इरपानचे एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।।
रिपोर्ट:-नरेंद्र गोल्हानी (धनौरा/सिवनी)




