वर्षों पुराने काम आज भी पोर्टल पर “चल रहे”, कई में खर्च के बाद भी मूल्यांकन दर्ज नहीं..
लखनादौन। ग्राम पंचायत नागनदेवरी के पंचायत पोर्टल के उपलब्ध डेटा ने निर्माण कार्यों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। वर्ष 2013-14 से 2026-27 तक के 44 कार्यों में लगभग ₹1.45 करोड़ की स्वीकृति दर्ज है, जबकि करीब ₹80.85 लाख व्यय प्रदर्शित हो रहा है। इसके बावजूद अनेक कार्यों के सामने मूल्यांकन राशि शून्य है और पोर्टल स्वयं लिख रहा है—“कार्य का मूल्यांकन दर्ज नहीं किया गया है।”
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन कार्यों पर वर्षों पहले राशि खर्च हो चुकी, उनका मूल्यांकन अब तक पोर्टल पर दर्ज क्यों नहीं हुआ?
*44 कार्यों का रिकॉर्ड*
क्र.| कार्य| स्वीकृति| व्यय| स्थिति
1| सामुदायिक शौचालय| ₹2.10 लाख| ₹80,000| चल रहे
2| वार्ड 06 से गौशाला तक सीसी रोड| ₹3.74 लाख| ₹3.736 लाख| चल रहे
3| सहकारी समिति शमशान घाट फ्लोरिंग| ₹6.85 लाख| ₹6.849 लाख| चल रहे
4| पंचायत भवन निर्माण| ₹4.85 लाख| ₹4.849 लाख| चल रहे
5| उपस्वास्थ्य केंद्र भवन व बाउंड्रीवाल| ₹15.99 लाख| ₹15.83 लाख| चल रहे
6| सामुदायिक नाडेप टैंक| ₹80,000| ₹79,960| चल रहे
7| वार्ड 01 रंगमंच| ₹2.50 लाख| ₹2.492 लाख| चल रहे
8| वार्ड 04 देवी मंदिर रंगमंच| ₹2.50 लाख| ₹2.476 लाख| चल रहे
9| वार्ड 11 रंगमंच| ₹2 लाख| ₹1.979 लाख| चल रहे
10| सरदार पटेल चौक अतिरिक्त कार्य| ₹2.50 लाख| ₹1.50 लाख| चल रहे
11| सामुदायिक स्वच्छता परिसर| ₹2.10 लाख| ₹1.902 लाख| चल रहे
12| खेरमाई प्रांगण पेवर ब्लॉक/सौंदर्यीकरण| ₹6.41 लाख| ₹3.20 लाख| चल रहे
13| स्ट्रीट लाइट कार्य| ₹2.82788 लाख| ₹2.45253 लाख| चल रहे
14| गौशाला भवन पुताई| ₹50,000| ₹38,375| चल रहे
15| वार्ड 3/12/9 पीसीसी नाली| ₹3.35 लाख| ₹1.67840 लाख| चल रहे
16| शांतिधाम सौंदर्यीकरण| ₹5 लाख| ₹2.517 लाख| चल रहे
17| व्यक्तिगत शौचालय| ₹5.04 लाख| ₹1.80 लाख| चल रहे
18| व्यक्तिगत शौचालय| रिकॉर्ड में ₹5.76| ₹3.84 लाख| चल रहे
19| भूरा के घर से कन्या शाला तक सीसी रोड| ₹3.33840 लाख| ₹3.07106 लाख| चल रहे
20| क्षतिग्रस्त पाइपलाइन सुधार/बदलीकरण| ₹2.60 लाख| ₹2.35241 लाख| चल रहे
21| रंगमंच निर्माण| ₹1 लाख| ₹95,600| चल रहे
22| रंगमंच निर्माण| ₹1.50 लाख| ₹1.485 लाख| चल रहे
23| छोटेलाल से राजेंद्र के घर तक नाली| ₹4 लाख| ₹0| सीसी जारी
24| सबमर्सिबल मोटर-पंप सेट| ₹1.70 लाख| ₹75,432| सीसी जारी
25| मनीराम से डालचंद के घर तक सीसी सड़क/नाली| ₹6.522 लाख| ₹3.237 लाख| सीसी जारी
26| धनी यादव से प्रकाश के घर तक सीसी सड़क/नाली| ₹4.494 लाख| ₹0| सीसी जारी
27| किशन वंशकार से गुड्डी बाई के घर तक सीसी सड़क| ₹1.16875 लाख| ₹0| सीसी जारी
28| मुन्ना नाहर से चोखे यादव के घर तक नाली| ₹1.90 लाख| ₹0| सीसी जारी
29| चबूतरे के चारों ओर सीमेंट कांक्रीट| ₹4.96 लाख| ₹0| सीसी जारी
30| चबूतरे के चारों ओर सीमेंट कांक्रीट| ₹2.71 लाख| ₹0| सीसी जारी
31| रैन बसेरा निर्माण| ₹5 लाख| ₹0| सीसी जारी
32| छोटेलाल के घर से कन्या शाला तक सीसी सड़क| ₹5 लाख| ₹0| सीसी जारी
33| 12 हितग्राहियों के शौचालय| ₹1.44 लाख| ₹0| सीसी जारी
34| खुमान के घर से शिव मंदिर तक सीसी रोड| ₹2.90 लाख| ₹0| सीसी जारी
35| शिव मंदिर से कन्या शाला तक सीसी रोड| ₹3.63 लाख| ₹0| सीसी जारी
36| सार्वजनिक पुरुष-महिला शौचालय| ₹3 लाख| ₹0| सीसी जारी
37| शॉपिंग कॉम्पलेक्स निर्माण| ₹5 लाख| ₹0| सीसी जारी
38| हरि नामदेव के घर से पंचायत भवन तक सीसी रोड| ₹1.50 लाख| ₹22,360| सीसी जारी
39| रवि के घर से अमान के घर तक सीसी रोड/नाली| ₹2.718 लाख| ₹21,672| सीसी जारी
40| बैनी के घर से पोहप के घर तक सीसी रोड/नाली| ₹1.667 लाख| ₹1.61026 लाख| सीसी जारी
41| चंदू से मिही लाल के घर तक सीसी रोड/नाली| ₹1.543 लाख| ₹1.40213 लाख| सीसी जारी
42| मेन रोड से सरोज के घर तक सीसी रोड/नाली| ₹1.988 लाख| ₹1.98672 लाख| सीसी जारी
43| मुख्य मार्ग से घोरिनागन की ओर सीसी रोड/नाली| ₹2.25150 लाख| ₹2.16962 लाख| सीसी जारी
44| मुख्य मार्ग से नवीन पंचायत भवन तक सीसी रोड/नाली| ₹2.29150 लाख| ₹2.29 लाख| सीसी जारी
*अब अधिकारियों से सीधे सवाल*
पंचायत के 44 कार्यों में मूल्यांकन दर्ज क्यों नहीं है?
यदि निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं तो मूल्यांकन, माप पुस्तिका, पूर्णता प्रमाण-पत्र और अंतिम भुगतान की स्थिति सार्वजनिक क्यों नहीं है?
2013-14 से लेकर 2026 तक के काम रिकॉर्ड में लंबित क्यों दिखाई दे रहे हैं?
वर्षों पुराने कार्यों का पोर्टल पर चल रहे रहना सामान्य प्रक्रिया है या रिकॉर्ड अपडेट करने में लापरवाही?
सीसी जारी वाले कार्यों में कई जगह व्यय शून्य क्यों है?
₹4 लाख, ₹4.494 लाख, ₹1.16875 लाख, ₹1.90 लाख, ₹4.96 लाख, ₹2.71 लाख, ₹5 लाख सहित कई कार्यों में व्यय ₹0 दर्ज है। ऐसे कार्यों की वास्तविक भौतिक स्थिति क्या है?
सबसे गंभीर रिकॉर्ड: कार्य क्रमांक 18 में स्वीकृत राशि पोर्टल पर 5.76 दर्ज है, जबकि व्यय ₹3,84,000 प्रदर्शित है। पोर्टल स्वयं स्वीकृत राशि से अधिक व्यय की चेतावनी दिखा रहा है। यहां राशि की मूल इकाई/एंट्री की तत्काल जांच आवश्यक है।
*जिला प्रशासन करे रिकॉर्ड का मिलान*
मामले में कलेक्टर सिवनी, जिला पंचायत सीईओ, जनपद पंचायत सीईओ लखनादौन, संबंधित एसडीओ/एई तथा पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों को पोर्टल रिकॉर्ड का मौके के निर्माण से मिलान कराना चाहिए।
तकनीकी स्वीकृति → प्रशासकीय स्वीकृति → माप पुस्तिका → मूल्यांकन → भुगतान → पूर्णता प्रमाण-पत्र → मौके की वास्तविक स्थिति का एक साथ सत्यापन हो।
सिर्फ पोर्टल पर “चल रहे” या “सीसी जारी” लिख देने से सवाल खत्म नहीं होते। सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज प्रत्येक रुपये के सामने काम की वास्तविक स्थिति और उसका वैधानिक मूल्यांकन स्पष्ट होना चाहिए।
नागनदेवरी पंचायत के इस रिकॉर्ड पर जिला प्रशासन कब संज्ञान लेगा?