धनककड़ी पंचायत के रिकॉर्ड में सवाल ही सवाल..

37 कार्यों में मूल्यांकन राशि ‘0’ दर्ज, कई पुराने काम ...

Published on-

37 कार्यों में मूल्यांकन राशि ‘0’ दर्ज, कई पुराने काम आज भी चल रहे/सीसी जारी..

लखनादौन। ग्राम पंचायत धनककड़ी के ऑनलाइन कार्य रिकॉर्ड ने पंचायत स्तर पर निर्माण कार्यों की निगरानी और रिकॉर्ड संधारण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पोर्टल पर दर्ज 37 कार्यों की पड़ताल में अनेक कार्यों के सामने “मूल्यांकन राशि 0” दर्ज है। पोर्टल स्वयं कई स्थानों पर स्पष्ट लिख रहा है—“कार्य का मूल्यांकन दर्ज नहीं किया गया है।”

*सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन कार्यों पर लाखों रुपये खर्च दर्ज हैं, उनका मूल्यांकन आखिर पोर्टल पर दर्ज क्यों नहीं है?*

*2022 के नाडेप आज भी चल रहे*

वर्ष 2022-23 में चार सामुदायिक नाडेप टैंक स्वीकृत हुए। प्रत्येक की स्वीकृति ₹14,000 थी और प्रत्येक पर ₹9,932 व्यय दर्ज है। वर्क आईडी 101010312, 101010317, 101010319 और 101010325 के सामने आज भी चल रहे स्थिति और मूल्यांकन राशि 0 दर्ज है।

*पंचायत भवन की बाउंड्री पर ₹3.97 लाख खर्च, मूल्यांकन शून्य*

वर्क आईडी 101068262 में पंचायत भवन बाउंड्रीवॉल के लिए ₹6.54 लाख स्वीकृत हैं। पोर्टल पर ₹3,97,187 व्यय दर्ज है, लेकिन मूल्यांकन राशि 0 है और स्थिति चल रहे है।

*कुओं और हैंडपंप के काम भी रिकॉर्ड में अधूरे*

*2024-25 के तीन कार्यों में—*

– कुआं सफाई एवं जगत निर्माण — स्वीकृति ₹45,000, व्यय ₹44,799।

– शासकीय कुआं सफाई एवं मरम्मत — स्वीकृति ₹50,000, व्यय ₹47,557।

– हैंडपंप में सोकपिट एवं जगत — स्वीकृति ₹31,000, व्यय ₹30,486।

*तीनों में मूल्यांकन राशि 0 और स्थिति चल रहे दर्ज है।*

*सामुदायिक शौचालय पर ₹99,500 खर्च*

वर्क आईडी 101227316 में सामुदायिक शौचालय के लिए ₹2.10 लाख स्वीकृत हैं। पोर्टल पर ₹99,500 व्यय, मूल्यांकन 0 और स्थिति चल रहे दर्ज है।

*श्मशान घाट के नाम पर लाखों की राशि*

वर्क आईडी 101311810 में शांतिधाम चबूतरा एवं सीसी रोड के लिए ₹6.61 लाख स्वीकृत हैं, लेकिन व्यय शून्य दर्ज है।

वर्क आईडी 101314484 में शांतिधाम बाउंड्रीवॉल के लिए ₹14.51 लाख प्रशासनिक स्वीकृति दर्ज है, व्यय शून्य है।

वहीं वर्क आईडी 101362728 में शांतिधाम बाउंड्रीवॉल के लिए ₹12.06 लाख प्रशासनिक स्वीकृति और ₹7,05,519 व्यय दर्ज है। यहां भी मूल्यांकन राशि 0 है।

*2026 के आंगनवाड़ी शौचालय भी चल रहे*

वर्क आईडी 101389190 और 101389194 में आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 02 और 03 के बाल शौचालय के लिए ₹36-36 हजार की स्वीकृति है। दोनों में व्यय शून्य, मूल्यांकन 0 और स्थिति चल रहे दर्ज है।

*सबसे बड़ा सवाल—स्वीकृति से ज्यादा खर्च कैसे?*

वर्क आईडी 100853294 में स्नान घाट निर्माण के लिए स्वीकृत राशि 14.97 लाख दर्ज है, जबकि पोर्टल पर व्यय ₹14,92,780 है। पोर्टल स्वयं इसे स्वीकृत राशि से अधिक व्यय के रूप में चिन्हित कर रहा है। साथ ही मूल्यांकन राशि 0 और स्थिति चल रहे है।

*पुराने कामों की फाइल भी सवालों के घेरे में*

वर्ष 2013-14 का पंचायत भवन वर्क आईडी 100878701, स्वीकृति ₹14.85 लाख, व्यय शून्य, मूल्यांकन 0, स्थिति सीसी जारी।

वर्ष 2014-15 का ई-पंचायत कक्ष ₹4.10 लाख, व्यय शून्य, मूल्यांकन 0, स्थिति सीसी जारी।

वर्ष 2015-16 के दो सीसी रोड कार्य क्रमशः ₹1.85 लाख और ₹2.50 लाख के हैं। दोनों में व्यय शून्य और मूल्यांकन 0 दर्ज है।

जनभागीदारी की वर्ष 2016-17 की नलजल योजना में ₹80 हजार स्वीकृति है, व्यय शून्य और मूल्यांकन 0 दर्ज है।

*2017 के सीसी रोड में स्वीकृति से अधिक खर्च*

*तीन कार्यों में पोर्टल पर स्वीकृत राशि से अधिक व्यय दर्ज है—*

वर्क आईडी 100284564: स्वीकृति ₹4,80,000, व्यय ₹5,07,938।
वर्क आईडी 100284567: स्वीकृति ₹3,90,650, व्यय ₹4,01,075।
वर्क आईडी 100459925: स्वीकृति ₹2,40,400, व्यय ₹3,04,500।

*तीनों के सामने मूल्यांकन राशि 0 दर्ज है।*

*व्यक्तिगत शौचालय में भी अंतर*

वर्क आईडी 100510159 में व्यक्तिगत शौचालय के लिए ₹4.80 लाख स्वीकृत हैं, जबकि व्यय ₹5,64,000 दर्ज है। यानी पोर्टल के अनुसार स्वीकृति से अधिक खर्च दर्ज हुआ है। मूल्यांकन राशि फिर 0।

*स्कूल भवन पर ₹12.84 लाख खर्च*

वर्क आईडी 100633415 में प्राथमिक शाला भवन के लिए ₹14.30 लाख स्वीकृत और ₹12,84,968 व्यय दर्ज है। मूल्यांकन राशि 0 और स्थिति सीसी जारी है।

*पुराने सीसी रोड और चौपाल भी रिकॉर्ड में*

वर्ष 2019-20 के तीन कार्य—दो सीसी रोड और एक रंगमंच—में कुल ₹4,54,700 की स्वीकृत राशि दर्ज है, लेकिन पोर्टल पर व्यय शून्य, मूल्यांकन 0 और स्थिति सीसी जारी है।

*वर्ष 2020-21 के सामुदायिक शौचालय में ₹2.10 लाख स्वीकृत और ₹2,08,250 व्यय दर्ज है। मूल्यांकन राशि 0 है।*

*अधिकारियों से सीधे सवाल*

*जनपद पंचायत लखनादौन सीईओ से सवाल है—*

1. इतने कार्यों में मूल्यांकन राशि 0 क्यों दर्ज है?

2. 2022 से चल रहे कार्यों का अंतिम भौतिक सत्यापन हुआ या नहीं?

3. जिन कार्यों में स्वीकृति से अधिक व्यय दर्ज है, उसकी स्वीकृति किस स्तर से हुई?

4. 2013 से पुराने सीसी जारी कार्यों का वास्तविक भौतिक सत्यापन किस अधिकारी ने किया?

5. पोर्टल पर व्यय दर्ज होने के बावजूद मूल्यांकन दर्ज नहीं होने का कारण क्या है?

6. क्या प्रत्येक कार्य की माप पुस्तिका (एमबी), मूल्यांकन, पूर्णता प्रमाण-पत्र, भुगतान वाउचर और जियो-टैग फोटो उपलब्ध हैं?

7. यदि रिकॉर्ड सही है तो पोर्टल पर मूल्यांकन अपडेट क्यों नहीं किया गया?

जिला पंचायत सिवनी सीईओ और कलेक्टर सिवनी को इस रिकॉर्ड का संज्ञान लेकर धनककड़ी पंचायत के इन 37 कार्यों का दस्तावेजी एवं भौतिक सत्यापन कराना चाहिए।

मामला सरकारी धन से हुए निर्माण कार्यों के रिकॉर्ड और उनके वास्तविक धरातल के मिलान का है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी पोर्टल में दर्ज इन सवालों का जवाब रिकॉर्ड से देते हैं या फिर फाइलों में ही जांच सीमित रहती है।

Tags:

Leave a Comment