लखनादौन अधिवक्ता संघ के चुनाव गुरुवार को: अध्यक्ष सहित चार पदों के लिए डाले जाएंगे वोट, शाम तक आएंगे नतीजे

लखनादौन:- लखनादौन अधिवक्ता संघ के नए नेतृत्व को चुनने के ...

Published on-

लखनादौन:- लखनादौन अधिवक्ता संघ के नए नेतृत्व को चुनने के लिए कल यानी 8 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को मतदान होगा। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। चुनाव अधिकारियों ने निष्पक्ष मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

स्थानीय अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव न्यायालय परिसर में आयोजित किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरीश कुमार जैन और सहायक निर्वाचन अधिकारी सुनील यादव ने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह 11:00 बजे से शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक चलेगी। मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

इन पदों पर होगा मुकाबला:

  • अध्यक्ष पद के लिए फजील अहमद फिरदौसी, के.एल. यादव और श्रीमती ममता शर्मा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
  • उपाध्यक्ष पद के लिए मनीष केसरवानी और विनय नेमा मैदान में हैं।
  • सचिव पद के लिए लखन डेहरिया और अमित यादव के बीच सीधी टक्कर है।
  • पुस्तकालय प्रभारी पद के लिए संजीव शुक्ला और शाहिद खान अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी:- बता दें कि कुछ पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इनमें कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती प्रीति गोल्हानी और सहायक सचिव पद पर श्रीमती सरिता रजक चुनी गई हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में अंबिका पटेल, शिवकुमार चंद्रवंशी, प्रहलाद झरिया, संदीप चौकसे, उदय प्रताप यादव और श्रीमती सविता सिंह ठाकुर को पूर्व में ही निर्विरोध घोषित किया जा चुका है।

वोटरों के लिए निर्देश: निर्वाचन अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मतदान के लिए सभी नवीन अधिवक्ता साथियों को अपना परिचय पत्र (ID Card) साथ लाना अनिवार्य होगा।

अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर बार परिसर में चुनावी सरगर्मी तेज है और अधिवक्ताओं में मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

Tags:

आपके लिए खास

Leave a Comment