सिवनी- अधिवक्ता संघ के चुनाव आज शांतिपूर्ण एवं विधिवत रूप से सम्पन्न हुए। कुल 168 मतों के साथ हुए इस चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारियों द्वारा परिणामों की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे, ममता शर्मा, अधिवक्ता 27 मत, कन्हैया यादव, अधिवक्ता 62 मत, फाजिल अहमद फिरदौसी 79 मत अधिकतम मत प्राप्त कर फाजिल अहमद फिरदौसी को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। सचिव पद पर हुए मुकाबले में लखन डेहरिया 95 मत, अमित यादव 73 मत अधिक मतों के साथ लखन डेहरिया सचिव निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए मनीष केसरवानी 75 मत, विनय नेमा 93 मत निर्वाचन नियमों के अनुरूप विनय नेमा उपाध्यक्ष चुने गए। पुस्तकालय प्रभारी पद पर संजीव शुक्ला 112 मत, मोहम्मद शाहिद खान 56 मत भारी मतों से संजीव शुक्ला को पुस्तकालय प्रभारी घोषित किया गया, इसके अतिरिक्त अन्य पदों पर निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं, सहायक सचिव सरिता रजक, कोषाध्यक्ष प्रीति गोलहानी, कार्यकारिणी सदस्य (06) अंबिका पटेल, पहलाद झरिया, शिव चंद्रावंशी, उदय प्रताप यादव, संदीप चौकसे, सविता सिंह ठाकुर चुनाव परिणाम घोषित होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने बधाइयाँ दीं। सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों ने संघ की एकता, अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा एवं न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
अधिवक्ता संघ चुनाव सम्पन्न फाजिल अहमद फिरदौसी अध्यक्ष निर्वाचित..
सिवनी- अधिवक्ता संघ के चुनाव आज शांतिपूर्ण एवं विधिवत रूप ...
Published on-





