मड़ई टोल प्लाजा पर 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हुआ शुभारंभ

मड़ई टोल प्लाजा पर 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का ...

Published on-

मड़ई टोल प्लाजा पर 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हुआ शुभारंभ

सिवनी:- 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर मड़ई टोल प्लाजा पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रस्ट ट्रस्ट (NHIT) एवं पुलिस विभाग लखनादौन, जिला सिवनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में LMK परियोजना टीम द्वारा सड़क सुरक्षा माह की गतिविधियों का भव्य शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क उपयोगकर्ताओं तथा संबंधित हितधारकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं सुरक्षित सड़क व्यवहार को प्रोत्साहित करना रहा।

उद्घाटन समारोह में हेमंत राजपूत (प्रबंधक), के. पी. धुर्वे (थाना प्रभारी, लखनादौन), अपूर्व भलावी (एसडीओपी, लखनादौन) एवं प्रदीप अग्रवाल (रेजिडेंट इंजीनियर, NHAI) विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम

के अंतर्गत सड़क सुरक्षा से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान, सड़क सुरक्षा शपथ ,सड़क सुरक्षा हस्ताक्षर प्रतिबद्धता अभियान, सेल्फी पॉइंट, सड़क सुरक्षा पर जागरूकता भाषण तथा हेलमेट वितरण कार्यक्रम शामिल रहे।

इस अवसर पर अपूर्व भलावी, एसडीओपी लखनादौन द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई, जिसके माध्यम से सुरक्षित एवं अनुशासित सड़क व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया। सभी उपस्थितजनों ने सक्रिय सहभागिता के साथ सुरक्षा प्रतिज्ञा हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित वाहन संचालन तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर बल दिया। यह पहल सड़क सुरक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के उद्देश्यों के अनुरूप है।

इस कार्यक्रम में प्रबंधक श्री हेमंत राजपूत के साथ सेफ्टी मैनेजर शुभम, एचआर मैनेजर आशीष, कॉरिडोर इंचार्ज यशवंत सिंह यादव, सेफ्टी ऑफिसर रवि यादव सहित NHIT प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की पूरी टीम उपस्थित रही।

Tags:

आपके लिए खास

Leave a Comment