सिवनी/धनौरा:-
जनपद पंचायत धनौरा की ग्राम पिपरिया भसुडा में दिनांक 10 जनवरी 26 को ग्राम सभा अध्यक्ष विजय उइके आमानाला की अगुवाई में एक बैठक का आयोजन किया गया, उक्त बैठक में जिला पंचायत सदस्य घूरसिंह सल्लाम, सरपंच संघ के अध्यक्ष राजेंद्र परते, ग्राम पंचायत पिपरियाभसुडा के सरपंच विजय सल्लाम ,पेसा के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर एम एल मुरापे, जनपद सदस्य पति लोहरी इनवाती, ग्राम सभा के अध्यक्ष, ग्राम सभा पेसा कानून के मोबिलाइजर आदि की उपस्थिति में पेसा कानून को जमीनी स्तर में कैसे लागू करें कौन-कौन सी कठिनाई आ रही है उसका समाधान कैसे करें इस गहन चिंतन मनन किया गया ।
चिंतन मनन के दौरान प्रश्नों को उत्तर राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर ने दिए। सभी लोगों ने संकल्प लिए कि पेसा कानून की समीक्षा हर माह किया जाए इसके लिए पूरे ब्लॉक स्तर की बैठक लेने का निर्णय लिया गया। इसके बाद पेसा कानून से संबंधित लाइन डिपार्टमेंट के कर्मचारियों अधिकारियों को भी आमंत्रित किए जाने संबंधित चर्चा हुई समापन बेला में पेसा कानून अमर रहे का नारा लगाकर बैठक की समाप्ति की गई।
पेसा कानून पर हुआ संवाद,उपस्थित रहे मास्टर ट्रेनर के साथ समस्त मोबिलाइजर
सिवनी/धनौरा:-जनपद पंचायत धनौरा की ग्राम पिपरिया भसुडा में दिनांक 10 ...
Published on-





