राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत एनएच-44 पर जागरूकता अभियान

लखनादौन/सिवनी:-राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2026 के अंतर्गत दिनांक 14 ...

Published on-

लखनादौन/सिवनी:-
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2026 के अंतर्गत दिनांक 14 जनवरी को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर स्थित एनएचआई ईस्टर्न प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की लखनादौन-खवासा परियोजना टीम द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान टीम ने राजमार्ग पर स्थित ढाबों एवं रेस्टोरेंट्स पर जाकर ढाबा संचालकों तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर वाहन चालकों को ओवरस्पीडिंग से बचने, हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग, नशे में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा लेन अनुशासन का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही हाईवे टीम के द्वारा रात्रि में दृश्यता के लिए गाड़ियों में रिफ्लेक्टिव स्टिकर लगाए गए।

यातायात नियमों का पालन करने वाले जिम्मेदार वाहन चालकों को टीम द्वारा पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य चालकों को भी सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरणा मिले। ढाबा संचालकों ने भी सड़क सुरक्षा की इस मुहिम में हाईवे टीम का भरपूर सहयोग दिया और अभियान को सफल बनाने में सहभागिता निभाई।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व मड़ई टोल प्रबंधन के प्रबंधक हेमंत राजपूत ने किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है तथा सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सकती है। कार्यक्रम में सेफ्टी मैनेजर शुभम दत्ता, एचआर मैनेजर आशीष भदौरिया, एस. के. एम. प्रबंधक अमित गुप्ता, सेफ्टी ऑफिसर रवि, अकाउंटेंट बृजेश तिवारी सहित हाईवे परियोजना की पूरी टीम उपस्थित रही।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

Tags:

आपके लिए खास

Leave a Comment