सामुदायिक भवन निर्माण में भारी अनियमितता, सरपंच–सचिव–ठेकेदार की मिलीभगत के आरोप
सिवनी:-
जनपद पंचायत घंसौर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बालपुर मॉल में नव निर्माणाधीन सामुदायिक भवन को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भवन निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सरपंच, पंचायत सचिव और ठेकेदार की मिलीभगत से निर्माण कार्य में केवल खानापूर्ति की जा रही है। घटिया सामग्री का उपयोग, मापदंडों के विपरीत कार्य ने भ्रष्टाचार की आशंकाओं को और गहरा कर दिया है।
ग्रामीणों ने जानकारी में बताया कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौन बने हुए हैं, जिससे जनहित के इस निर्माण कार्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी राशि का दुरुपयोग रोका जा सके और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित हो।
रिपोर्ट:- राकेश यादव लखनादौन (सिवनी)




