PNB बैंक में कर्मचारियों की मनमानी, ‘लंच ब्रेक’ के नाम पर घंटों ठप रहता है कामकाज

पीएनबी गणेशगंज में कर्मचारियों की मनमानी, ‘लंच ब्रेक’ के नाम ...

Published on-

पीएनबी गणेशगंज में कर्मचारियों की मनमानी, ‘लंच ब्रेक’ के नाम पर घंटों ठप रहता है कामकाज

नियमों को ताक पर रखकर चाय-पान की दुकानों पर जमाते हैं महफिल,
प्रबंधक की दबंगई से उपभोक्ता बेहाल

सिवनी /गणेशगंज:- स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक (PNB) शाखा इन दिनों अपनी बदहाल कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की मनमानी को लेकर चर्चा में है। बैंक में आने वाले उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि यहाँ ‘लंच टाइम’ के नाम पर करीब आधा घंटे कामकाज बंद कर दिया जाता है, जिससे दूर-दराज से आए ग्रामीणों और किसानों तथा व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नियमों की उड़ रही धज्जियां:-

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के स्पष्ट निर्देश हैं कि बैंकों में कोई आधिकारिक ‘लंच ब्रेक’ नहीं होता है। काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों को बारी-बारी से भोजन के लिए जाना चाहिए ताकि ग्राहकों का काम न रुके। लेकिन गणेशगंज शाखा में स्थिति इसके विपरीत है। दोपहर होते ही बैंक कर्मचारी एक साथ काउंटर छोड़ देते हैं और ग्राहकों को “लंच टाइम है, बाद में आना” कहकर दुत्कार दिया जाता है।

चाय-पान की दुकानों पर कटता है समय:-
हैरानी की बात यह है कि भोजन के नाम पर काउंटर छोड़ने वाले कर्मचारी बैंक परिसर में होने के बजाय बाहर चाय-पान की दुकानों पर घंटों गप्पे लड़ाते देखे जाते हैं। उपभोक्ता बैंक के भीतर कतारों में खड़े होकर अपने ही पैसों के लिए इंतजार करते रहते हैं, जबकि कर्मचारी बाहर अपनी महफिल जमाए रखते हैं।

मैनेजर की कार्यप्रणाली पर सवाल:-
जब इस संबंध में उपभोक्ता शाखा प्रबंधक से शिकायत करने पहुंचते हैं, तो समाधान मिलने के बजाय उन्हें कथित तौर पर ‘दबंगई’ का सामना करना पड़ता है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि मैनेजर भी कर्मचारियों का पक्ष लेते हैं और विरोध करने पर अभद्रता की जाती है। इस तानाशाही रवैये के कारण बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

आरबीआई के नियम क्या कहते हैं?:-
सतत सेवा: बैंक के कामकाजी घंटों के दौरान सेवा बाधित नहीं होनी चाहिए।
रोटेशन प्रणाली: एक कर्मचारी के लंच पर जाने पर दूसरा उसकी जगह काउंटर संभालेगा।
बोर्ड अनिवार्य: यदि किसी विशेष परिस्थिति में देरी हो, तो उसका स्पष्ट कारण और समय बोर्ड पर होना चाहिए।

गणेशगंज के उपभोक्ताओं ने अब इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों और बैंकिंग लोकपाल से करने का मन बना लिया है।

Tags:

आपके लिए खास

Leave a Comment