विश्वजीत ने किया जिले का नाम रोशन, पुलेला गोपीचंद मध्यप्रदेश उत्कृष्ट बैडमिंटन एकेडमी ग्वालियर में जबलपुर संभाग से हुआ चयन

छिंदवाड़ा:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लगातार खेलों को महत्व दिया ...

Published on-

छिंदवाड़ा:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लगातार खेलों को महत्व दिया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि देश और प्रदेश में छुपी हुई प्रतिभाएं सामने आ रही है। छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में भी सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा अपने डेढ़ साल के संसदीय कार्यकाल सहित भाजपा जिलाध्यक्ष रहते हुए भी खेलों को महत्व दिया जा रहा है। जिससे अब जिले में भी प्रतिभाओं को अवसर मिल रहा है। इसी का परिणाम है कि खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे है। हाल ही में विश्वजीत सिंह शक्रवार में भी जबलपुर संभाग में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है।

उल्लेखनीय है कि विश्वजीत सिंह शक्रवार पिता दीपेंद्र सिंह शक्रवार का पुलेला गोपीचंद मध्यप्रदेश उत्कृष्ट बैडमिंटन एकेडमी ग्वालियर में जबलपुर संभाग से चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर सांसद बंटी विवेक साहू एवं भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकित सोलंकी ने बधाई दी है। विश्वजीत पुलेला गोपीचंद मध्यप्रदेश उत्कृष्ट बैडमिंटन एकेडमी ग्वालियर में चयनित होने वाले जिले के पहले खिलाड़ी हैं। जिला संयोजक अंकित सोलंकी ने विश्वजीत को ग्वालियर के लिए रवाना होने से पहले रेलवे स्टेशन पहुंचकर सांसद बंटी विवेक साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष शेष यादव की ओर से शुभकामनाएं दी।

विदित हो कि विश्वजीत बालाजी पब्लिक स्कूल में क्लास 8 का विद्यार्थी है। विश्वजीत एसजीएफआई में भी जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे है। विश्वजीत सिंह शक्रवार मध्यम वर्गीय परिवार से है, जिसके माता पिता दोनों ही प्राइवेट स्कूल मे शिक्षक है।

Tags:

आपके लिए खास

Leave a Comment